Afrika Sport News
sports

भारत-इंग्लैंड सीरीज में शामिल जेम्स कोल्स और रेहान अहमद को लेकर ECB का बड़ा फैसला, दोनों को T20 ब्लास्ट खेलने भेजा

James Coles and Rehan Ahmed to play T20 Blast: इंग्‍लैंड की सीनियर टीम फिलहाल भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में व्‍यस्‍त है और हाल में इंग्‍लैंड ने आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप भी होस्‍ट किया है। यह सब तब है, जब उसका घरेलू सीजन भी अपने पूरे चरम पर है। इंग्‍लैंड में अभी T20 ब्लास्ट (इंग्लैंड का प्रीमियर डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट) चल रहा है। इसे देखते हुए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए युवा खिलाड़ियों को कुछ मैच टाइम देने के लिए बड़ा फैसला किया है। उसने भारत के खिलाफ इंग्‍लैंड की टीम में शामिल जेम्स कोल्स और रेहान अहमद को T20 ब्लास्ट खेलने भेज दिया है।

Original source: cms.patrika.com →