Afrika Sport News
sports

वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे पर बड़ा दारोमदार, 3 प्वाइंट में समझिए कैसे बच सकती है सीरीज

Vaibhav Suryavanshi इंग्लैंड में भारतीय टीम के सामने अब सीरीज बचाने की चुनौती है। 5 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया 0-2 से पीछे है। भारतीय टीम को इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से शिकस्त मिल चुकी और अब इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज गंवाने का खतरा मंडरा रहा है। शीर्ष बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन इसकी प्रमुख वजह है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में तो टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर सिमट गई थी। ब्रिस्टल में जब गुरुवार को भारतीय टीम मैदान में उतरेगी तो उसके 3 प्लेयर्स पर सभी की नजरें रहेंगी। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बने रहने के लिए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी, कप्तान श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे को ज्यादा दम दिखाना होगा।

Original source: cms.patrika.com →