Afrika Sport News
sports

‘पाकिस्तान ने वह मोमेंटम हासिल कर लिया था’, भारत के हाथ से मैच निकलता देख श्रेयस अय्यर को बदलना पड़ा प्लान

India vs Pakistan in Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट डिफेंडिंग चैंपियन भारत अपना गोल्‍ड मेडल बरकरार रखने में सफल रही है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क भारत से मिले 212 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन ही बना सका और 19 रनों से जीत दर्ज करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। चिर प्रतिद्वंद्वियों के इस हाई-वोल्‍टेज मुकाबले में एक समय ऐसा भी आया, जब मैच पाकिस्‍तान की ओर झुक गया। लेकिन, भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने अपनी रणनीति बदलते हुए गेंदबाजी में बदलाव किए, जिसके चलते भारत ने आखिरी में जीत हासिल की।

Original source: cms.patrika.com →