Afrika Sport News
sports

6 साल में टीम इंडिया नहीं सुधार पाई अपनी सबसे बड़ी कमजोरी! 2027 वर्ल्डकप से पहले सताने लगा डर

Team India Preparation World Cup 2027: आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अगले साल साउथ अफ्रीका के साथ नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होना है। भारतीय टीम 2011 के बाद वर्ल्ड कप जीतने का इंतजार कर रही है। 2015 और 2019 में टीम इंडिया सेमीफाइनल में हार गई थी और 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने शिकस्त दी थी। हालांकि, फाइनल में भारतीय टीम की गेंदबाजी एक्सपोज हो गई और बीच के ओवरों में विकेट न ले पाने की वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

Original source: cms.patrika.com →